संस्थान में उत्साह के साथ मनाया गया भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का 98 वाँ स्थापना दिवस
Date: Friday July 17, 2026
जोधपुर, 16 जुलाई 2026
संस्थान में उत्साह के साथ मनाया गया भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का 98 वाँ स्थापना दिवस
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का 98 वाँ स्थापना दिवस आज दिनाँक 16 जुलाई 2026 को संस्थान में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान में निदेशक डॉ जय प्रकाश मिश्र और अन्य अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया और बाद में संस्थान के समिति कक्ष में परिषद मुख्यालय, नई दिल्ली, में हुए मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। इस कार्यक्रम में संस्थान के 30 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया।
इसी तरह संस्थान के अंतर्गत कार्यरत सभी 66 कृषि विज्ञान केंद्रों ने भी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का 98 वाँ स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। राजस्थान के 47 कृषि विज्ञान केंद्रों ने इस आयोजन के सजीव प्रसारण को देखने के लिए कृषि विज्ञान केंद्रों पर 2309 कृषकों को अपने परिसर पर बुलाया, इनमें से 1631 पुरुष कृषक और 678 महिला कृषक थे। इसके अलावा 510 अन्य लोगों ने भी इस प्रसारण को देखा, जिसमें कृषि विज्ञान केंद्रों के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य विभागीय कर्मचारी शामिल थे।
कृषि विज्ञान केंद्र गुरुग्राम, हरियाणा के कृषक दिल्ली के मुख्य समारोह में माननीय मंत्री जी के साथ भाग लेते हुए
हरियाणा के 18 कृषि विज्ञान केंद्रों ने इस आयोजन के सजीव प्रसारण को देखने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र पर 610 कृषकों को अपने परिसर पर बुलाया, इनमें से 439 पुरुष कृषक और 171 महिला कृषक थे। इसके अलावा 177 अन्य लोगों ने भी इस प्रसारण को देखा जिसमें कृषि विज्ञान केंद्रों के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य विभागीय कर्मचारी शामिल थे। दिल्ली कृषि विज्ञान केंद्र ने अपने परिसर में 48 कृषकों को बुलाया।
इस तरह पूरे क्षेत्र के 66 कृषि विज्ञान केंद्रों ने इस आयोजन के सजीव प्रसारण को देखने के लिए 2967 कृषकों को अपने परिसर पर बुलाया, इनमें से 2110 पुरुष कृषक और 857 महिला कृषक थे। इसके अलावा 687 अन्य लोगों ने भी इस प्रसारण को देखा। इस तरह संस्थान के कार्यक्षेत्र में आयोजन में कुल 3570 लोगों ने भाग लिया।
स्रोत: भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिक अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, क्षेत्र-द्वितीय, जोधपुर 342005 राजस्थान